Life DastakLife DastakLife Dastak
  • E-Paper
  • अपना शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • वेब स्टोरी
Font ResizerAa
Life DastakLife Dastak
Font ResizerAa
  • E-Paper
  • अपना शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • वेब स्टोरी
Search
  • E-Paper
  • अपना शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • वेब स्टोरी

Top Stories

Explore the latest updated news!
पनकी-भाऊपर के बीच साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेसके दो कोच पटरी से उतरे,हादसा टला रेलवे ट्रैक बाधित

पनकी-भाऊपर के बीच साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेसके दो कोच पटरी से उतरे,हादसा टला रेलवे ट्रैक बाधित

नपं.अछल्दा में होंगे करोड़ो के विकास कार्य:बोर्ड बैठक में लिए गए प्रस्ताव

नपं.अछल्दा में होंगे करोड़ो के विकास कार्य:बोर्ड बैठक में लिए गए प्रस्ताव

पति-पत्नी बीच आपसी कलह को दूर कर बिखरे 6 परिवार हुए एक जुट

पति-पत्नी बीच आपसी कलह को दूर कर बिखरे 6 परिवार हुए एक जुट

Have an existing account? Sign In
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
2024 Life Dastak - All Rights Reserved.
WhatsApp Logo WhatsApp चैनल से जुड़े !

भाजपा सरकार में आतंकियों और माफियाओं की जगह जहन्नुम में:योगी

Life Dastak
Last updated: 5 May, 2024 13:10 PM
By Life Dastak
1
Share
6 Min Read

भाजपा सरकार में आतंकियों और माफियाओं की जगह जहन्नुम में:योगी

●अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थी वहां रामजी के भव्य मंदिर में लाखों भक्त रोजाना दर्शन करने पहुंच रहे

●मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी कन्नौज सुब्रत पाठक के लिए मांगे वोट

औरैया,संवाददाता:बिधूना तहसील मैदान के पीछे आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा बसपा कांग्रेस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद सुब्रत पाठक के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ये सरकारें आतंकवादियों की पैरवी करतीं थीं जबकि हमारी सरकार आतंकवादियों माफियाओं को जहन्नुम में भेजती है। उन्होंने कहा सपा बसपा सरकार में आए दिन दंगे होते थे। महीनों तक कर्फ्यू लगता था जबकि भाजपा सरकार में अपराधी या तो जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं या फिर जान की भीख मांग कर रिक्शा चला रहे हैं।
कहा आए दिन अयोध्या वाराणसी मथुरा में आतंकवादी घटनाएं करते थे और चले जाते थे। ऐसे आतंकवादियों की पैरवी में सपा ने उन्नीस आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले लिए थे लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के चलते संभव नहीं हो पाया था।उन्होंने सपा शासन काल में हई गुंडागर्दी अराजकता लूट-खसोट भ्रष्टाचार की याद दिलाते हुए कहा कि यह लोग फिर उसी तरह का वातावरण बनाना चाहते हैं।
यदि जरा सी चूक हो गई तो यह सब फिर झेलना पड़ेगा।उन्होंने राममंदिर आंदोलन के नायक एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ग विशेष के डर से सपा मुखिया अखिलेश यादव एवं सैफई परिवार का एक भी व्यक्ति बाबूजी के पार्थिव शरीर पर दो पुष्पअर्पित करने नहीं पहुंचा जबकि एक कुख्यात गुंडा माफिया की मौत पर फातिहा पढ़ने की फुर्सत मिल गई।
उन्होंने कहा सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मृत्यु पर वह स्वयं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने सैफई पहुंचे थे। उन्होंने अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि सपा शासन काल में जिस अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गईं थीं कहा जाता था कि परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा वहां आज रामजी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है और लाखों भक्त रोजाना दर्शन करने जाते हैं।
उन्होंने कहा वह जहां भी जाते हैं हर जगह एक ही नारा गूंज रहा है अबकी बार चार सौ पार ,जो राम को लाए है हम उनको लायेंगे। उन्होंने सपा शासन काल में सुब्रत पाठक पर हुए जुल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि कन्नौज लोकसभा की जनता को इस बार सुब्रत पाठक को भारी मतों से चुनाव जिता कर उन जुल्मों का बदला लेना है जो ढाए गए थे।
उन्होंने भाजपा सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान योजना उज्ज्वला योजना हर घर जल नल योजना खाधान्न योजना आदि विकास एवं जनहितकारी योजनाओं का सिलसिलेवार जिक्र करते हुए कहा कि आज एअरपोर्ट हाईवे, रेलवे ,मेडिकल कालेज वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस के साहबजादे औरंगजेब के जजिया टैक्स की तरह देश की जनता के ऊपर विरासत टैक्स लगाने की बात करते हैं और दलितों पिछड़ों के आरक्षण को काटकर अपने मुस्लिम वोट बैंक को देना चाहते हैं लेकिन भाजपा ऐसा कभी नहीं होने देगी।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विश्वास दिलाया कि इस बार कन्नौज लोकसभा में भारी पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे और जो लोग भी योजनाओं से वंचित रह गए है उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा कि सपा सुप्रीमो उनसे अपनी पत्नी डिंपल यादव की हार का बदला लेने के लिए चुनाव मैदान में उतरे है। कहा उन्हें चुनाव हराने की उनकी क्या औकात थी।
उनकी पत्नी को सुब्रत पाठक ने नहीं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की जनता ने चुनाव हराकर वापस भेजा था। इस बार भी कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की जनता सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को भारी मतों से चुनाव हराकर वापस भेजेगी। उन्होंने कहा यह चुनाव देश की बागडोर को मजबूत हाथों में सौंपने और राष्ट्रहित में निर्णय लेना है। जनसभा को कन्नौज विधानसभा क्षेत्र विधायक एवं राज्य मंत्री अरुण असीम ,पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे,अर्चना पांडे पूर्व मंत्री,अरविंद प्रताप सिंह पूर्व विधायक,सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य ,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर आदि ने संबोधित किया।

Also Read -  25-25 हजार रुपये का इनामिया:मतदान केंद्र पर पिस्टल लहराने वाला फौजी/प्रधान पति उसके साथी को एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link

Archives

  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
नहाते समय डूबने से युवक की मौत का कारण बन रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें के लिए मिट्टी खोदाई के गडढे
AuraiyaAchhaldaIndiaUttar Pradesh

नहाते समय डूबने से युवक की मौत का कारण बन रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें के लिए मिट्टी खोदाई के गडढे

अछल्दा में जाम से मिलेगी निजात:शासन को भेजा गया ओबर ब्रिज बनने का प्रस्ताव
India

अछल्दा में जाम से मिलेगी निजात:शासन को भेजा गया ओबर ब्रिज बनने का प्रस्ताव

मंडल अध्यक्ष की बहिन शादी धूमधाम से संपन्न:राजनैतिक दलों के नेताओं समेत व्यापारियों का रहा जमावड़ा
India

मंडल अध्यक्ष की बहिन शादी धूमधाम से संपन्न:राजनैतिक दलों के नेताओं समेत व्यापारियों का रहा जमावड़ा

कुर्की करने को राजस्व टीम के पहुंचते ही बकायदारों में हड़कंप जमा किया भुगतान
India

कुर्की करने को राजस्व टीम के पहुंचते ही बकायदारों में हड़कंप जमा किया भुगतान

रेलवे स्टेशन अछल्दा पर दो टिकट निरीक्षको की नियुक्ति:बिना टिकट यात्रियों को चेतावनी देकर छोड़ा
India

रेलवे स्टेशन अछल्दा पर दो टिकट निरीक्षको की नियुक्ति:बिना टिकट यात्रियों को चेतावनी देकर छोड़ा

संगठन में मिले दायित्व का समय से जो कार्य का निष्पादन करता उसकी तरक्की अवश्य:भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन गुप्ता
AuraiyaAchhaldaIndiaUttar Pradesh

संगठन में मिले दायित्व का समय से जो कार्य का निष्पादन करता उसकी तरक्की अवश्य:भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन गुप्ता

कमरा के लेंटर कुंडा में फांसी के फंदे पर झूलता मिला किशोरी का शव,पुलिस कर रही पड़ताल
India

कमरा के लेंटर कुंडा में फांसी के फंदे पर झूलता मिला किशोरी का शव,पुलिस कर रही पड़ताल

केंद्र सरकार की बड़ी सौगात:चुनाव से पहले देशभर में 2 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
India

केंद्र सरकार की बड़ी सौगात:चुनाव से पहले देशभर में 2 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Show More
Life DastakLife Dastak
© 2023 Life Dastak - All Rights Reserved.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?