
औरैया,संवाददाता:ब्लाक अछल्दा कार्यालय सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख शरद सिंह राना ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीण क्षेत्रो की बड़ी संख्या में आई असहायों में 320 कंबल और लड्डू वितरत करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष किया।उन्हें विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है।जिन्होंने देश को ऐसे योजनाओं की सौगात दी जिसकी वजह से गरीबों को भला हो रहा है।

इस दौरान एडीओ आईएसबी राज बहादुर ,राम कुमार दुबे,सतेंद्र कुमार,गौ रक्षा दल जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ,कन्हैया शुक्ला, हरिओम राजपूत, लालमन यादव, कौशल किशोर चौटाला,विनोद यादव समेत बीडीसी,ग्राम प्रधान आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे पार्टीजनों ने विचार व्यक्त किए।
