
औरैया, संवाददाता:हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी पर गोली चलाने वाले आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है।थाना अछल्दा क्षेत्र के घसारा-घाटमपुर बंबा पर 24सितंबर को हुए गोली कांड हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को एसओजी और थाना पुलिस की टीम ने सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जिसमें एक अभियुक्त के सीधे पैर में घुटने के नीचे गोली लगी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।इस कांड में पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने में जुटी एक आरोपित न्यायालय में सरेंडर भी कर चुका है।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन पर अपराध पर नियंत्रण के तहत थाना पुलिस, एसओजी टीम ने तुरुकपुर बंबा पर सघन वाहनों की चेकिंग के दौरान रात करीब 3:08 बजे गांव तुर्कपुर नहर रोड की ओर से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार पुलिस को देखकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे अंडरपास की तरफ भागने लगे। भागने की हड़बड़ी में वे वाइक सहित गिर पड़े। गिरने के बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के सीधे पैर घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया।पहचान गांव गौतला निवासी गौतम पुत्र मोतीलाल और सुखदेव पुत्र रामनाथ, निवासी गौतला के रूप में हुई।मौके से एक बिना नंबर की बाइक और अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।मुठभेड़ में घायल गौतम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर अभिचल पांडेय उपचार कर मेडिकल कालेज भेज दिया गया।एसपी समेत अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा,सीओ पी.पुनीत मिश्रा ने घायल से जानकारी ली।


आरोपितों द्वारा 24 सितंबर को हिस्ट्रीशीटर विपिन यादव पुत्र महेश चंद्र यादव निवासी हरनारायणपुर जो कस्बा से बाइक से शिवा यादव के साथ घर जाते समय बंबा पर फायरिंग में घायल हुए थे जिसमे घायल के द्वारा बताया गया कि शिवा भदोरिया पुत्र परशुराम भदौरिया निवासी ग्राम आशा को भी गोली लगी थी जिसका कोई पता नहीं चला। 26 सितंबर को ग्राम घसारा से अखिलेश तिवारी धान खेत में शिवा भदौरिया का शव मिला था।मां प्रतिमा भदौरिया ने 10 आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था कि बेटे शिवा उर्फ प्रशांत को घर से उठाकर गोली मारी थी।पुलिस ने 28 सितंबर को मुठभेड़ में सुखानी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने घटना स्थल पर जाकर 03 टीमों का गठन कर राजफाश के निर्देश दिए थे।दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों में गौतम पर 6 और सुखदेव पर 5 मुकदमे है।मुठभेड़ टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ,उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र,उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह हेड कांस्टेबल सरमोहन,कांस्टेबल कोमेश,कान्स्टेबल मोहन सिंह आदि शामिल रहे।थाना प्रभारी ने बताया गोली कांड के 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका।एक आरोपित राहुल ने न्यायालय में समर्पण कर चुका है।शेष आरोपितों की तलाश जारी है।
