

गांव रामपुर वैश्य नवीन बस्ती गली में जलभराव जांच करती ब्लाक टीम
औरैया, संवाददाता:विकास खंड अछल्दा की ग्राम पंचायत रामपुर वैश्य के गांव में वारिश का पानी अधिक हो जाने से नवीन बस्ती की गली में जलभराव की समस्या के चलते वहां के लोग परेशान है शिकायत जिलाधिकारी समेत शासन स्तर पर होने पर समस्या से निजात के लिए खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने जांच के आदेश दिए एडीओ पंचायत कृषि तारा चन्द्र आदि ने जांच पड़ताल दौरान देखा जलभराव है ग्रामीणों से पूछताछ की जिसमें आश्वासन दिया गया कि मुख्य सड़क हरिगोबिन्द से होते हुए विश्राम सिंह आदि के मकान तक रास्ता निर्माण करा दिया जावेगा।इस समय पानी भरा हुआ होने से मौजूदा समय कार्य अभी नही हो सकता है।
उप जिलाधिकारी ने राजस्व टीम को भेजा सहायक विकास अधिकारी सहकारिता केशव देव त्रिपाठी की देखरेख में रास्ता के लिए राजस्व टीम ने जगह चिन्हित की और कहा कि मौके पर जलभराव और कीचड़ युक्त होने के चलते कार्य कराया जाना सभव नही है।


ग्राम विकास अधिकारी सलीम अहमद ने बताया कि उक्त रास्ता के निर्माण हेतु कार्य योजना में सम्मिलित कर मौसम सही और पानी सूखते ही निर्माण कार्य होगा।नवीन बस्ती गली में दो पक्षों के विवाद के चलते रास्ता निर्माण का कार्य शुरू करने पर विवाद हुआ जिस कारण सड़क निर्माण नही हो सका। गली में जलभराव की समस्या का निदान होगा।
