

औरैया,संवाददाता:नगर पंचायत अछल्दा के सभागार में वरिष्ठ लिपिक जय नारायण शाक्य विदाई समारोह चला।नगर पंचायत अध्यक्ष अरूण कुमार दुबे रिंटू और ब्लाक प्रमुख शरद सिंह राना और अधिशाषी अधिकारी विनय पांडेय आदि ने पगड़ी पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।सभागार खचाखच भरा था।

वक्ताओं ने वरिष्ठ लिपिक की सेवानिवृत्ति पर उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इनसे काफी कुछ सीखने को मिला।36 साल पहले सेवा की शुरूआत करने वाले लिपिक ने 36 वर्ष नगर पंचायत को समर्पित किए।
सभासदो में शिवा पोरवाल, वीरपाल,राजेश कुमार,जहीर खान ,फिरोज खान, ऋषभ दिवाकर,राधा कृष्ण ,शिवम सोनी समेत अखिलेश पोरवाल,पंकज श्रीवास्तव,अमित यादव , राहुल यादव आदि नपं. कर्मियों ने वरिष्ठ लिपिक के कार्यो की सराहना कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक दिनेश गुप्ता,महेंद्र यादव,सुभाष यादव,सर्वेश यादव,जितेंद्र यादव,लालमन यादव प्रधान समेत बड़ी संख्या में व्यापारी समेत सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ लिपिक परिवार के सदस्य मौजूद रहे।समारोह का संचालन अटसु चेयरमैन स्वदेश प्रकाश पोरवाल ने करते हुए कहा कि जनपद के निकायों के अधिकारी और कर्मी इनसे जानकारी किया करते है।इससे पूर्व वरिष्ठ लिपिक को माल्यार्पण कर तथा शॉल ओढ़ाकर,गीता भेंटकर,प्रतीक चिन्ह,प्रतिमा भेंटकर सम्मानित कर गाजे बाजे के साथ विदाई दी गई।
