
औरैया,संवाददाता:कस्बा अछल्दा समेत गांव में दुर्गा पंडालों में विराजमान मां की प्रतिमाओं का धूमधाम से दसवीं(दशहरा) गुरूवार को विसर्जन हो रहा। इस दौरान विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु अबीर-गुलाल में सराबोर होकर झूमते नजर आए।

कस्बा अछल्दा मंडी समिति गेट के सामने दुर्गा पंडाल से विसर्जन यात्रा शुरू हुई जो प्रमुख मार्ग बिधूना रोड़ से पुराना अछल्दा नहर पुल नहर बाजार पसेया रोड़ पर बंबा निकट बनाए गए तालाब में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।प्रतिमा विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने माता रानी की विधिविधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद मां को विदाई दी गई।महिलाएं भावुक हो गईं। उन्होंने मां को सिंदूर अर्पित कर सुहाग की रक्षा की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर नृत्य किया। श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे।श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष उनके पुनः आगमन की कामना की।प्रसाद का वितरण होता रहा।

इस दौरान नायब तहसीलदार हरि किशोर,थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ,चौकी प्रभारी हैमंत चौधरी पुलिस फोर्स के साथ रूट मार्च से ले जाकर प्रतिमाओं को विसर्जन करवा रहे है।

कस्बा अछल्दा नहर बाजार में निकलती विसर्जन यात्रा
