रेलवे स्टेशन अछल्दा की क्रासिंग-13 बी:मरम्मत कार्य के चलते तीन दिन बंद रहेगा फाटक

रेलवे स्टेशन अछल्दा के पश्चिमी क्रासिंग14-सी से निकलेंगे वाहन
औरैया,संवाददाता:रेलवे क्रासिंग 13 बी पर को मरम्मत कार्य के चलते क्रासिंग का फाटक बंद तीन दिन बंद रहेगा।
वरिष्ठ खण्ड अभियंता (रेल पथ) उत्तर मध्य रेलवे फफूंद ने बताया कि रेलवे फाटक संख्या-13 – बी जो रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिरे पर किलोमीटर 1116/ 27-29 में स्थित है। उपरोक्त रेलवे फाटक पर रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य गुरूवार सुबह 6 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक किया जाएगा। इसलिए रेलवे फाटक 17 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 19 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक सड़क यातायात हेतु बन्द रहेगा। अतः सड़क यातायात परिवर्तित मार्ग नजदीकी रेलवे फाटक संख्या-14- सी अछल्दा से किया जाएगा जो कि इस रेलवे फाटक के पश्चिमी सिरे पर लगभग दो किलोमीटर दूरी पर स्थित है।वहा से वाहनों का आना जाना रहेगा।

