
● जयंती पर स्टाल लगाकर चाय बिस्कुट वितरित
औरैया,संवाददाता:विकास खंड अछल्दा क्षेत्र के गांव सुभानपुर में सोमवार को बाबा पांडरी ओर माता काली मंदिर पर सामाजिक जागरूकता शिक्षा सुरक्षा जनकल्याण फाउंडेशन कमेटी की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई जिसमें युवाओं की हुंकार सुनाई दी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद के फोटो पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण समाजसेवी डा. रविन्द्र कुमार भारतीय नो सेना गोदीवाड़ा और समिति डायरेक्टर विनीता चौधरी,पूर्व प्रधान सत्य नारायण आदि ने करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को साझा किया जिससे युवाओं को आत्मनिर्भरता, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिली।विवेकानंद के विचारों को अपनाकर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भरता, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी है।उमेश कुमार ने कहा कि समाज ही जीवन जीने की कला है और जिसके साथ समाज है वह में जिन्दा है जीते तो सभी है लेकिन सामाजिक विचार धारा का मर जाना व्यक्ति के मरने से ज्यादा घातक होगा तो सामाजिक विचार धारा का जिन्दा रहना जरुरी है।

चर्चा हुई कि गांव में पांच दिवसीय सुभानपुर मेला महोत्सव 10 से 15 मार्च तक लगेगा जिसमें 13 मार्च को कुश्ती भी नामी गिरामी पहलवानों को बुलाया जावेगा। इस मौके पर प्रमोद कुमार,सत्य नारायण, सतेंद्र यादव, देवेन्द्र कुमार, संदीप यादव, अबनेस कुमार, कुँअर सिंह, जगदीश कुमार,विपन, मिलाप सिंह यादव, दीपू, बलधारी, जिलेदार, अभिनेत्र, संतराम अमोद कुमार, विशेष कुमार आदि गांव व क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल। जयंती के मौके पर सुबह से शाम तक ग्रामीणों को चाय-बिस्कुट वितरण का कार्यक्रम चलता रहा।समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें युवाओं ने विवेकानंद के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का वचन दिया।
