अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ज्ञानमती ने नामांकन दाखिल किया
धनघटा(संत कबीर नगर):नगरीय चुनाव प्रक्रिया में हैंसर धनघटा हरिहरपुर का पर्चा दाखिला शनिवार को जारी रहा।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानमती दुसाध ने हैसर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद हेतु निदर्लीय रूप में नामांकन सैट तहसील परिसर पहुचंकर रिटर्निंग ऑफीसर के समक्ष जमा किया।
उन्होंने 5 वर्ष के जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में क्षेत्र का विकास करने का काम किया। अगर नगर पंचायत में उन्हें पहुचंने का अवसर मिला तो क्षेत्र का चौमुखी विकास करने का काम करेंगे जनता के हित में सदैव कार्य करती रहूंगी।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के इस निकाय चुनावी महासमर में आने से समीकरण बदल सकते है?
