पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। आज का ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में महिलाएं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक लाखन सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।ब्लाक सभागार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी का लाइव प्रसारण सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, मंडल प्रभारी प्रेम कुमार गुप्ता, अछल्दा मंडल अध्यक्ष राज वर्धन सिंह गौर, कार्यक्रम प्रभारी अमित उर्फ रिंकू तोमर , प्रतिमा पोरवाल महिला मोर्चा जिलामंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर आदि मौजूद रहे।