भाजपा नीतियों और योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने का कार्य करूंगा:राजवर्धन सिंह गौर
*भाजपा मंडल अध्यक्ष बने राजवर्धन,खुशी का माहौल
औरैया,संवाददाता:भारतीय जनता पार्टी ने अछल्दा मंडल में राज वर्धन सिंह गौर उर्फ ईशान अध्यक्ष पद का दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजे। सोमवार रात जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी करते ही कस्बा अछल्दा की बड़ी हवेली नहर बाजार और स्टेशन रोड़ पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाते पटाखे दागे।
स्वागत सम्मान का सिलसिला…..
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के आवास पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं समेत युवा वर्ग,दुकानदार,व्यापारी वर्ग ने पहुचंकर राज वर्धन सिंह गौर को पगड़ी,राम नामी पटका पहनाकर लड्डू खिलाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।उन्होंने बढ़ो के पैर छू कर आशीर्वाद लेने और देने का सिलसिला बना हुआ है।
नई पारी में आगाज:नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बोले..
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गौर ने पार्टी के शीर्ष और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हए कहा कि जो दायित्व मिला है उसका निर्वाहन करूंगा।यह भी कहा कि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने का पूरा प्रयास करूंगा कार्यकर्ताओ से सहयोग मागंते हुए कहा कि नई पारी में आगाज करने जा रहा हूं।
पार्टी के यह लोग रहे मौजूद..
पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार पोरवाल राजू,किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह चौहान,पूर्व प्रधानाचार्य राजीव यादव,गौरव श्रीवास्तव, सम्राट श्रीवास्तव,बृजेन्द्र सिंह सेंगर,अमित तिवारी,केशव पोरवाल,ईशु मिश्रा,वीपी ठाकुर आकाश सिंह,अंकुश राठौर,रविन्द्र विक्रम सिंह, सत्यपाल सिंह, सत्यम,राहुल,रामादीन,आलोक, रामानंद कुमार,रिंकू तोमर,ओम प्रकाश गुप्ता,सुधीर विक्रम सिंह,हर्ष विक्रम सिंह,प्रशांत शुक्ला, हिमांशु पोरवाल,विश्णु प्रताप सिंह लाला आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रहे।
