हवन पूजन कर मनाया गया राज-राजेश्वरी मंदिर का वार्षिकोत्सव :कलश स्थापना कर साधना शुरू 
औरैया,संवाददाता:कस्बा अछल्दा के मुहल्ला पुराना अछल्दा स्थित राज-राजेश्वरी देवी के मंदिर में 27 वां वार्षिकोत्सव मंगलवार शाम को वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ हवन पूजन हुआ। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना के साथ भजन कीर्तन चलते रहे।
वार्षिकोत्सव पर राज-राजेश्वरी मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया।
वैदिक आचार्यो में श्रवण कुमार,शैलेन्द्र कुमार तिवारी,पंडित कपिल तिवारी आदि द्वारा हवन के साथ पूजा अर्चना की गई।भक्तों ने पूजा-अर्चना कर दर्शन किए।मंदिर के पुजारी पं. श्रवण तिवारी ने बताया कि मंदिर वार्षिकोत्सव पर कलश स्थापना कर सात दिनों तक साधना चलती है।
मां भगवती मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी आस्था जुड़ी है।मंदिर में सुबह-शाम पूजा व आरती की जाती है।
