अछल्दा में सपा का तीसरी बार लहराया परचम:सपा के अरूण दुबे ने भाजपा के राजेश पोरवाल को हराया ,विधायक प्रदीप यादव ने जताया आभार
औरैया: नगर पंचायत अछल्दा से अध्यक्ष पद से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अरूण कुमार दुबे उर्फ रिंटू ने भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार पोरवाल उर्फ राजू को 509 मतों से हराकर जीत हासिल की है।सपा प्रत्याशी को 2996 जब कि भाजपा प्रत्याशी 2487 मत मिले है।नगर पंचायत अछल्दा अध्यक्ष पद की सीट वर्ष 2012 से लगातार सपा के पास थी तीसरी बार भी सपा का परचम लहराते हुए मिशन को बरकरार रखते हुए भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।
पब्लिक इण्टर कालेज विधूना परिसर में चली मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी रामौतार वर्मा ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अरूण कुमार दुबे उर्फ रिंटू को जीत का प्रमाण पत्र देते हुए बधाई दी है।
निर्वाचित अध्यक्ष रिंटू दुबे ने नगर की सम्मानित जनता का बहुत – बहुत आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं हमेशा उनका ऋणी रहूंगा जनता से जो वादा किया उसे पूरा किया जावेगा।
दिवियापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप कुमार यादव ने कस्बें में पहुचंकर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते कहा कि कस्बा समेत अछल्दा ब्लाक सपा का गढ़ रहा है वर्ष 2012 से सपा का चेयरमैन चुना गया तीसरी बार भी सपा जीती है।ब्लाक प्रमुख शरद सिंह राणा ने भी जीत की बधाई दी है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश यादव,मिल मालिक देवेंद्र यादव,मिल मालिक मनोज यादव,पूर्व जिपस जितेंद्र यादव उर्फ लालजी, सुभाष यादव ,अरविंद यादव ,मुकेश गुप्ता ,जितेंद्र यादव ,दीपू यादव,रामजी तिवारी,अर्पित पोरवाल,रामवीर यादव ,मोनू दुबे, प्रमोद यादव ,रणवीर यादव ,प्रियम दुबे,दिलीप यादव आदि ने खुशी जताते हुए वही निर्वाचित अध्यक्ष ने व्यापारियों समेत नगर के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्ति किया है।
नगर पंचायत अछल्दा के दस वार्डो के जीते सभासद
वार्ड नंम्बर एक पुराना अछल्दा से सितारा बेगम को 144,वार्ड दो- नहर बाज़ार उत्तरी से वीरपाल को 143,वार्ड तीन – बोड़ेपुर से रुक्मिणी देवी को 256,वार्ड चार – नेविलगंज दक्षिण से राधा कृष्ण 332 ,वार्ड पांच -सराय बाज़ार से संदीप कुमार को 262,वार्ड छह स्टेशन रोड से ऋषभ दिवाकर को
210 ,वार्ड सात हरिगंज दक्षिण से नूर जहाँ को 536,वार्ड आठ से हरिगंज उत्तरी से शिखा यादव को 210, वार्ड नो नेविलगंज उत्तरी से सौरभ पोरवाल को 233,वार्ड दस – नहर बाज़ार दक्षिणी से राजेश बाबू को 189 मत मिले।
