संगठन में मिले दायित्व का समय से जो कार्य का निष्पादन करता उसकी तरक्की अवश्य:भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन गुप्ता
जनपदवासियों के हर सुख दुःख में हमेशा खड़ा रहूंगा
औरैया,संवाददाता:भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता का कस्बा अछल्दा में पहली बार आने पर पार्टीजनों और व्यापारियों ने नहर कोठी डाक बंगला पर रविवार को माल्यार्पण कर स्वागत किया।उन्होंने कहा कि संगठन में जो मिले दायित्वों का समय से कार्य का निष्पादन करता है तो उसकी तरक्की अवश्य है।पार्टजन अपने अपने दायित्व का समय रहते जनहित में कार्य जरूर करे।उन्होंने कहा कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने जिस दायित्व का कार्यभार सौपा है उसका निर्वाहन सत्यनिष्ठा से कर योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना है
जनपदवासियों के सुख दुःख में हमेशा खड़ा रहूंगा।सरकार की नीतियो को जन-जन तक जोड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले की संगठन इकाई में सभी जाति वर्गों के लोगों को समुचित स्थान दिया जाएगा। मैने सपा सरकार दौरान काफी उतार चढ़ाव देखें लेकिन पार्टी से मिले दायित्वों का निर्वाहन करता रहा था।
पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने सरकार की योजनाओं समेत पार्टी पर बल दिया।कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
समारोह दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर,पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल,व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय पोरवाल,सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडेय,राजवर्धन उर्फ ईशान सिंह गौर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और प्रधान अवनीश ठाकुर,हर्ष विक्रम सिंह गौर,चन्द्रभान सिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,सुधीर कुमार दोहरे,गौरव श्रीवास्तव,धीरेन्द्र सिंह प्रधान,रिंकू तोमर,प्रसन्ना सिंह गौर,प्रतिमा पोरवाल,मोनिका शर्मा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान,प्रशांत शुक्ला,नगेन्द्र सेंगर,राजीव राजपूत,विभू भदौरिया,हर्षित पोरवाल,वीपी ठाकुर,ओमकार कठेरिया,उपेंद्र शुक्ला,सम्राट श्रीवास्तव,इब्दुल शाह ईदू
आदि दर्जनों पार्टीजनों ने प्रतीक चिन्ह स्वागत सत्कार करते हुए विचार व्यक्त कर कई समस्याओं से अवगत कराया।कस्बे में कई जगह जिलाध्यक्ष का पार्टीजनों और व्यापारियों ने स्वागत किया।