
दिवियापुर(औरैया)संवाददाता:नगर के सहायल रोड स्थित अवंतीबाई रिसोर्ट में प्रधानमंत्री के मन की बात के 129वें एपिसोड को भाजपाइयों ने सुनते हुए देखी।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर बल दिया। साथ ही देश के कुशल कारीगरों, बुनकरों, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, संगीत के क्षेत्र में और खेल क्षेत्र में उपलब्धियों को हासिल करने वालों की सराहना की। उन्होंने ठनडी के बढ़ते हुए इस मौसम में सभी को नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने महसूस किया कि लोगों को अब मन की बात सुनने के लिए महीने भर का इंतजार रहता है। प्रधानमंत्री जी ने ऊर्जा के क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने के लिए लोगों को सरकारी मदद मुहैया कराने की बात दोहराई। मन की बात सुनने वालों में अवधेश शुक्ला क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा, राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ, मन मोहन सिंह सेंगर जिला महासचिव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप पोरवाल, डा. निश्चय कश्यप, नीता सिंह, अरूण कुमार त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य, डॉक्टर रामचंद्र दीक्षित पूर्व प्रधानाचार्य, डाक्टर सर्वेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष दिबियापुर, इन्द्रपाल सिंह पाल जिला मंत्री, राजेश सिंह मंडल उपाध्यक्ष दिबियापुर, अनुराग दीक्षित मंडल महामंत्री दिबियापुर, सतेन्द्र गौतम मंडल महामंत्री समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
