
औरैया,संवाददाता:दिल्ली – हावड़ा रेलवे रूट का अतिव्यस्त रेलमार्ग है जिस पर ट्रेनो का अधिक दबाव के चलते रेलवे स्टेशन अछल्दा की कस्बा स्थित पूर्वी क्रासिंग 13-बी का बूम ट्रेनो की आवाजाही के चलते सुबह से रात तक समय से नही खुलने से बूम के दोनो तरफ वाहनों का लंबा जाम लगता।नियमित लाखों लोगो का फाटक पार कर आना जाना बना रहता है नियमित जाम की समस्या से सभी सभी परेशान है।

समस्या के निदान हेतु इटावा लोकसभा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से कई मामलों पर चर्चा करते हुए कस्बा अछल्दा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करवाने की मांग करते हुए पत्र सौपा है।
