औरैया,संवाददाता:विकास खंड अछल्दा के गांव सेऊपुर वार्ड 34 में हुए बीडीसी के उप चुनाव में सुमन देवी राजपूत को निर्विरोध जीत हासिल हुई।शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख शरद कुमार सिंह राना ने ब्लाक कार्यालय पर बीडीसी की गैर मौजूदगी में पति हरिओम राजपूत को प्रमाण पत्र देते हुए उनका सम्मान करते हुए कहा कि वार्ड में क्षेत्र पंचायत से विकास कार्य कराएंगे।
गांव सेऊपुर वार्ड संख्या 34 से बीडीसी मुन्नी देवी राजपूत की 16 अगस्त 2023 को मृत्यु हो गई थी। 22 जुलाई को ब्लाक कार्यालय में उप चुनाव को लेकर पर्चा दाखिल हुआ था जिसमें किसी और का पर्चा दाखिल न होने पर सुमन देवी राजपूत को निर्विरोध बीडीसी घोषित किया गया।चुनाव अधिकारी अधिशासी अभियंता नलकूप खंड औरैया राकेश कुमार ने बताया कि सेऊपुर निवासी सुमन देवी को निर्विरोध बीडीसी चुना गया।
ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख ने बीडीसी सुमन देवी की गैर मौजूदगी में पति हरि ओम राजपूत को प्रमाण पत्र देते हुए पगड़ी पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस मौके पर प्रधान लालमन यादव समेत ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।


- वैदिक रीति से तुलसी विवाह:नमो नमो तुलसा महारानी
- धूमधाम से खाटू नरेश का मनाया गया जन्मोत्सव
- अछल्दा में पांच वर्षीय मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
- पुलिस स्मृति दिवस:प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि
- दीपावली का त्योहार खुशियों से भरा हुआ पर्व:बच्चों को वितरित की मिठाइयां
