
औरैया,संवाददाता:कस्बा अछल्दा के नहर बाजार बड़ी हवेली स्थित परिसर मेला और बाजार मालिक कुवँर हर्ष विक्रम सिंह की सुपुत्री और और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह गौर(ईसान)की बहिन अरूणा सिंह की शादी का वैवाहिक समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ जिसमें भाजपा और सपा समेत अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं समेत,व्यापारियों ने वधू और वर को आशीर्वाद दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता,जिला सहकारी विकास संघ अध्यक्ष अभय सिंह सेंगर,ज़िला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे,पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल, अवनीश ठाकुर प्रधान, रनवीर यादव प्रधान,चंद्रभान सिंह चौहान,सरनाम सिंह शाक्य ,रिंकू तोमर ,रवींद्र विक्रम सिंह गौर, जितेंद्र सेंगर आदि बड़ी संख्या में रहे।मंडल अध्यक्ष राज वर्धन सिंह आदि परिवारी जन बारात में आए सभी का बारातियों का आदर सत्कार करने में जुटे रहे।शहनाई की गूंज की ध्वनि बजती रही।
