अछल्दा ब्लाक प्रमुख समेत 17 लोग भाजपा से निष्कासित:निकाय चुनाव में पार्टी से बगावत करने पर 6 साल के लिए कार्रवाई:जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा
औरैया: नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से बगावत करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने पर प्रदेश स्तर से कड़ा रुख अपनाया है।प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों के निष्कासन की कार्रवाई प्रदेश एवं क्षेत्र से अनुमति लेकर पार्टी ने अछल्दा ब्लॉक प्रमुख शरद राना समेत 17 लोगों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने जारी किए लेटर में नगर पालिका परिषद औरैया से विमल पाण्डेय(प्रत्याशी),घुन्ना मिश्रा(समर्थक) ,नगर पंचायत विधूना सेआदर्श मिश्रा ( प्रत्याशी),हरीश चौबे (समर्थक),सत्यम त्रिवेदी (समर्थक), अवनीश भदौरिया (समर्थक),नगर पंचायत फफूँद से गीता कुशवाहा,शिव कुमार राजपूत(प्रत्याशी),नगर पंचायत अछल्दा से महेश कौशल (प्रत्याशी),रिंटू दुबे (प्रत्याशी),शरद राणा ब्लाक प्रमुख अछल्दा (समर्थक),आशुतोष गौर(समर्थक), नगर पंचायत अटसू से वीरेन्द्र राजपूत (प्रत्याशी),शरद राजपूत (प्रत्याशी),नगर पंचायत दिबियापुर से पप्पू पोरवाल (प्रत्याशी) ,अरविन्द पोरवाल (प्रत्याशी) ,नगर पंचायत अजीतमल- बाबरपुर से संतोषी चक पत्नी अशोक चक (प्रत्याशी) शामिल है।