औरैया,संवाददाता: कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को शहर से कस्बा समेत गावों में शालिग्राम और मां तुलसी विवाह धूमधाम से वैदिक रीति रिवाज से संपन्न हुआ।

कस्बा अछल्श्र सीताराम मंदिर में पुजारी हरिदास ने तुलसी विवाह संपन्न करवाया।गांव टीकमपुर स्थित जय माँ अंबे पब्लिक स्कूल परिसर में पूर्व प्रधान शिल्पी यादव और मनोज यादव ने वैदिक रीति से तुलसी विवाह संपन्न कराने बाद प्रसाद वितरित हुआ।


