
Surya Grahan 2024: सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है जो सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया पड़ती है।
इस दौरान सूर्य चंद्रमा के प्रकाश से पूरी तरह से या आंशिक रूप से ढक जाता है। धार्मिक मान्याओं अनुसार सूर्य को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। 8 अप्रैल को साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है।
सूर्य ग्रहण 2024 का समय
साल का पहला सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल 2024 की रात 09 बजकर 12 मिनट से 09 अप्रैल की मध्यरात्रि 02 बजकर 22 मिनट तक लगा रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लग रहा है।
क्या 8 अप्रैल का सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा इसलिए इसका कोई भी धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। न ही इसका सूतक काल प्रभावी होगा। ऐसे में सूतक काल या ग्रहण से जुड़े किसी भी तरह के नियमों का पालन करना आपके लिए जरूरी नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई
पूर्ण सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका में दिखाई देगा। जबकि आंशिक सूर्य ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तटीय भागों, यूरोप के कुछ पश्चिमी भागों, प्रशान्त महासागर, अतलान्टिक महासागर और आर्कटिक में दिखाई देगा।