हैसर से गोरखपुर तक रोड़बेज बस सेवा शुरू:चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
*परिवहन मंत्री के निर्देशन पर तत्काल बस सेवा शुरू
*क्षेत्र की समस्या को शासन/प्रशासन तक पहुंचा कर निराकरण करवाना कर्तव्य:अध्यक्ष रिंकूमणि
धनघटा(संत कबीर नगर)संवाददाता:तहसील क्षेत्र से जिला मुख्यालय होते हुए गोरखपुर के लिए दो दशक से रोड़बेज बस का संचालन बंद होने से अवाम परेशान थी।नगर पंचायत हैसर धनघटा प्रतिनिधि ने परिवहन मंत्री से मिलकर बस चलवाने की मांग पर तत्काल एआरएम से बात कर संचालन के निर्देश दिए।
धनघटा नगर पंचायत का गठन होने बाद क्षेत्रवासियों ने हैसर से जिला मुख्यालय होते हुए गोरखपुर तक बस चलवाए जाने की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने शुक्रवार को परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए हैसर से गोरखपुर तक बस चलवाए जाने की मांग को परिवहन मंत्री ने बस्ती के एआर एम को निर्देशित किया।
नगर पंचायत हैंसर धनघटा अध्यक्ष रिंकू मणि और पति/प्रतिनिधि नीलमणि ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया समारोह को संबोधित करते उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र की समस्या को शासन प्रशासन तक पहुंचा कर उसका निराकरण करवाना उनका कर्तव्य है।जनता की सेवा करते हुए मैं आज अपने वादा के अनुसार बस चलवाकर क्षेत्र की जनता को सुविधा देने का काम किया।क्षेत्र की जो भी समस्या होगी उनको हर संभव निराकरण करने का प्रयास करूंगा।शासन स्तर से धन स्वीकृति होते ही नगर पंचायत में तमाम विकास कार्य करवाएं जावेगे।
बस रवाना से पहले चालक और परिचालक का माल्यार्पण व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर गणेश पांडेय,लक्ष्मी दुवे,वीरेंद्र जायसवाल,विजय कुमार,दिनेश राय समेत परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
