उच्चाधिकारियों के आदेश जांच:20 दिन बाद दर्ज हुआ दुष्कर्मी पर मुकदमा
*बीते शनिवार को पीड़िता की मौसी को थाने में बैठाकर मुकदमा दर्ज न कराने का बनाया गया था दबाव।
धनघटा(संत कबीर नगर):महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह रही नाबालिंग किशोरी के साथ युवक ने चाकू की नोक पर जबरन दुष्कर्म किया उसके शोर मचाने पर आस पास के लोगो समेत मौसी ने पकड़ लिया उसने हाथ में दांत से काटकर और चाकू भाजते हुए फरार हो गया। पीड़िता द्वारा थाने में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई सुनवाई न होते हुए उल्टा दबाब बनाया गया।उच्चाधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए 21 दिन बाद मामला दर्ज किया गया।
किशोरी ननिहाल में मौसी के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है।8 अक्टूबर की रात नाबालिंग किशोरी घर के पास छप्पर में सोई हुई थी।रात1बजे चाकू की नोक पर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर मौसी तथा अन्य लोग पहुंच गए और मौसी ने आरोपी को पकड़ लिया मौसी के हाथ में दांत से काटकर चाकू भांजते हुए फरार हो गया। मौसी उलाहना लेकर आरोपी के घर गई तो वहां उग्र होकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दहशत में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हेतु तहरीर दिया लेकिन महुली पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करने लगी। आरोपी को बचाने में महुली पुलिस ने दिखी।जब थाना से पीड़िता को न्याय नही मिला तो उच्चाधिकारियों की चौखट पर पहुंची।भटक रहा पीड़ित परिवार उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई उनके हस्तक्षेप से 20 दिन बाद संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के नाम पर इतना समय लेना उचित था?
इस संबंध में सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि पूरी जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।