खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही सरयू नदी:गांव की तरफ बढ़ने लगा बाढ़ का पानी,तटवासियों की बढी चिंता
धनघटा (संत कबीरनगर):क्षेत्र में बह रही सरयू नदी का जलस्तर तेजी से पहाड़ों पर बारिश होने के कारण बढ़ने लगा। जल स्तर बढ़ने से सरयू नदी अब खतरे के निशान की तरफ अग्रसर होने लगी है। जिसको लेकर बंधे के अंदर बसे गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
तहसील क्षेत्र में बह रही सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार को 78. 750 मीटर नापा गया था बुधवार को बढ़कर 78.850 मीटर पर पहुंच गई है ।अब सरयू नदी खतरे के निशान से मात्र 55 सेंटीमीटर नीचे बह रही है ।खतरे का निशान बिहार घाट पर 79.400 बनाया गया। लगातार बढ़ रहे नदी के जलस्तर से बंधे के अंदर बसे गांव आगापुर गुलरिहा,नेतावापुर , भौवापार, सरैया, खरैया ,कंचनपुर, गायघाट आदि गांव की तरफ नदी का पानी बढ़ने की तरफ अग्रसर है। अगर इसी तरह से नदी का पानी बढ़ता रहा तो गांव में जल्द ही पानी घुसने लगेगा ।हालांकि बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है ।उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कहीं से कोई समस्या नहीं है अभी जलस्तर नदी का कोई बहुत अधिक नहीं बढ़ा है।
