संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:डीएम और एसपी ने परिजनों से की पूछताछ,दो शवों का पीएम,पुलिस कर रही पड़ताल
धनघटा(संत कबीर नगर):थाना क्षेत्र के दो गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवकों की मौत होने की सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को गांव पहुचंकर परिजनों से जानकारी करते हुए दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र के धनघटा निवासी अशोक उर्फ साधु पुत्र मोतीलाल, सुनील उर्फ पप्पू पुत्र श्री राम वर्मा एवं कटार मिश्र निवासी राजेश यादव की मंगलवार को रहस्य में परिस्थितियों में मौत हो गई। चर्चा है कि कच्ची शराब और एक की बीयर पीने से मौत होना बताया जा रहा है।
घटना कीजानकारी पर जिलाधिकारी संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।जिसमें सुनील उर्फ पप्पू के परिजनो ने बताया कि शराब पीने के आदी थे। चिकित्सक को 10 दिन पहले दिखाए ठें शराब पीने पर पाबंदी लगाई गई लेकिन वह मान नहीं रहे थे।
परिवार के लोगों ने इनका दाह संस्कार कर दिया।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उनके आर्गन खराब हो चुके थे जिसके कारण उनकी मौत हो गई होगी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों मामलों मे सुनील काफी दिनों से बीमार था।अशोक और राजेश यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट में जो आएगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी जांच पड़ताल चल रही है।
