स.वि.अ.पंचायत सेवा संघ यूपी संगठन बैठक:कई मांगों और समस्याओं पर मंथन
लखनऊ,संवाददाता।अलीगंज स्थित पंचायतीराज निदेशालय लोहिया भवन में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ उत्तर प्रदेश संगठन बैठक में कई मांगो और समस्याओं पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव को अमल में लाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से शासनादेश स. 192 / 2016 / 1992 / 38 – 1 – 2016 – 3369 / 2016 दि- 01-08-2016 के निरस्त करने या पूर्ण रूप से लागू करने पर विचार विमर्श करते हुए मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर कार्यवाही करने के लिए अध्यक्ष एंव महामंत्री को अधिकृत किया गया।
पंचायत सेवा संघ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मैनेजर सिंह,महामंत्री कमल किशोर शुक्ल समेत यूपी के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एंव महामंत्री और सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के पदाधिकारी और लखनऊ के सहायक विकास अधिकारी मौजूद रहे