ब्लाक प्रमुख अछल्दा शरद सिंह राना की पार्टी में वापसी:अटसू चेयरमैन समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का कमल थामा पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास पर भाजपा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि
पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आवास पर अछल्दा ब्लाक प्रमुख शरद सिंह राना को पार्टी का पटका पहनाते
भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी भाजपा कार्यालय पर शनिवार को सदस्यता ग्रहण करने बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा के लखनऊ आवास पर लोकसभा क्षेत्र इटावा के अंतर्गत अछल्दा ब्लाक प्रमुख शरद कुमार सिंह राना की पार्टी में पुनः वापसी और अटसू नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता पति पूर्व चेयरमैन स्वदेश पोरवाल,प्रधान लालमन यादव,उत्कर्ष गुप्ता उर्फ अजीत नेविलगंज,आसुतोष सिंह गौर,गोलू सेंगर,बृज किशोर उर्फ आशुपाल जिपंस ,राजेंद्र भदौरिया,राजेश सिंह आदि ने पहुचंकर अन्य दलों को छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया।पूर्व डिप्टी सीएम को को गुलदस्ता भेट करते अजीत गुप्ता ,अटसू नपअध्यक्ष ईदू गुप्ता,पूर्व चेयरमैन स्वदेश पोरवाल पूर्व डिप्टी सीएम ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।मोदी परिवार में शामिल होने पर बधाई मिली।इस मौके पर अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय,भाजपा जिला महामंत्री कौशल किशोर राजपूत आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से आशीर्वाद लेते अजीत गुप्ता।