दस सूत्रीय मांगे पूरी नही 72वें दिन स्मारक समिति कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
लखनऊ,संवाददाता:ईको गार्डेन लखनऊ में चल रहे 72 वें दिन
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्मारक समिति का जारी मांगे पूरी न होने तक।करीब3500 सौ कर्मचारी अधिकारों से पूरी तरह से वंचित हैं।
वर्षो से हो रहे शोषण व सौतेले व्यवहार के चलते स्मारक समिति के कर्मचारियों में स्मारकों, पार्कों, संग्रहालयों, संस्थाओं उपवनों आदि की प्रबंधन, सुरक्षा एवं अनुरक्षण समिति लखनऊ के समस्याओं व अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं।वर्तमान सरकार में भी कर्मचारियों की समस्याओं के निदान में कोई आदेश पारित न होने पर 72 वें दिन धरना प्रदर्शन बना रहा।कर्मचारी नेता कौशल किशोर आदित्य के कहा कि संघर्ष जारी है।
प्रमुख 10 सूत्रीय मांगो में: पुनरीक्षित वेतनमान 5200 – 20200 ग्रेड पे 1800 दिया जाए, एनपीएस खाता खोला जाए, मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति ,चिकित्सा,स्थाईकरण,सातवें वेतनमान,एसीपी का लाभ दिया जाए,कर्मचारियों परएफआईआर,निलंबन वेतन काटे जाने जैसी कार्यवाही वापस,दीपावली बोनस दिया जाए,ग्रेड पे 1400 के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि भी वर्ष 2023 जुलाई माह में प्रतिबंधित कर दी गई।