भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष समोद यादव प्रधान बने,जिले में संगठन का होंगा शीघ्र विस्तार औरैया:भारतीय किसान यूनियन भानु ने संगठन को अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए विकास खंड अछल्दा की ग्राम पंचायत घसारा प्रधान समोद यादव को यूनियन जिलाध्यक्ष बनाया है।
भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष जयकेस यादव ने दिबियापुर में आवास पर कार्यकर्ताओ के साथ विचार विमर्श करते हुए जिले में संगठन को मजबूती के लिए जिलाध्यक्ष समोद यादव प्रधान को कमान सौपी है।उन्होंने कहा कि संगठन को अधिक शक्तिशाली बनाया जावेगा जिले के सभी ब्लाक स्तर पर संगठन का विस्तार किया जावेगा।
इस मौके पर जिलपस धर्मेंद्र यादव,मलखान सिंह यादव पहलवान, गोविंद यादव, कल्लू यादव, सौरभ दुबे आदि मौजूद रहे।