विद्यालय व मकानों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन खतरा: ग्रामीणों का प्रदर्शन,लाइन शिफ्ट न होने पर लोकसभा चुनाव वहिष्कार 
*प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगा है बिजली का पोल
औरैया,संवाददाता:विधुत विभाग की उदासीनता के चलते विकास खंड अछल्दा के गांव मिश्रीपुर में आधा दर्जन से अधिक मकानों व प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से बिजली की एचटी लाइन निकली है।इससे लोगों को हादसा होने का डर बना रहता है।उन्होंने कई बार तहसील से लेकर बिजली अधिकारियों से लाइन शिफ्ट करने की मांग की। पर सुनवाई नहीं हुई।इससे परेशान होकर गांव में पंचायत सचिवालय में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए विधुत लाइन शिफ्ट न होने पर आगामी लोकसभा चुनाव का वहिष्कार करने की चेतावनी देते हुए भाजपा नेता को ज्ञापन दिया।
गांव के सुरेश चंद्र,मथुरा प्रसाद बाथम का कहना है कि मकान के ऊपर से झूलते बिजली के तार से खतरा बना रहता है। बारिश के समय दीवारों में करंट आ जाता है। प्राथमिक विद्यालय परिसर में बिजली का पोल लगा उसके ऊपर से लाइन निकली है। प्रधानाध्यापक धर्म शेखर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित सूचना देने बाद भी पोल नहीं हटाया गया है।
इससे तार टूटने पर हादसे की आशंका है।
प्रदर्शन करने वालों में सुमन देवी,रघुवर दयाल,गया प्रसाद,ज्ञान सिंह,भजन लाल आदि का कहना कि उप खंड अधिकारी को शिकायती पत्र देकर एचटी लाइन शिफ्ट कराने की मांग कई बार कर चुके हैं।कोरे आश्वासन मिले पर सुनवाई नहीं हुई।मिश्रीपुर के भाजपा बूथ अध्यक्ष मोहित शर्मा ने मंडल अध्यक्ष राज वर्धन सिंह गौर को समस्या के समाधान कराने के लिए ज्ञापन दिया।
उप खंड अधिकारी ऋषभ सिंह ने बताया कि लाइन शिफ्ट करने के लिए अवर अभियंता सर्वे करने के लिए कहा है।
