अछल्दा में चला स्वच्छता अभियान:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की मनाई गई जयंती
औरैया:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 154 वीं जयंती पर अछल्दा ब्लाक कार्यालय और अछल्दा नगर पंचायत कार्यालय भवन पर ध्वजारोहण करते हुए प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कर कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख शरद कुमार सिंह राना ने ध्वजारोहण करते हुए शपथ दिलाई।प्रवीण शाक्य एडीओ आईएसबी, गौरवेंद्र पाल एडीओ पंचायत,राम कुमार दुबे,अमित कुमार,हेमंत शर्मा,अवनीश यादव,सत्यपाल यादव सचिव गण,सतेंद्र कुमार ,रामवीर यादव प्रधान आदि ब्लाक कर्मी मौजूदरहे।ब्लाक प्रमुख ने सभी के सहयोग से साफ सफाई का श्री गणेश किया।
नगर पंचायत अछल्दा कार्यालय में गांधी प्रतिमा और आंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर चेयरमैन अरूण कुमार दुबे रिंटू ने भवन पर झंडारोहण बाद शपथ दिलाते हुए सभासदों ने स्टाफ के साथ माल्यार्पण कर नमन करते हुए याद करते हुए मुहल्लों में साफ सफाई अभियान चलाया।इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक जय नारायण शाक्य,अमित यादव,पंकज श्रीवास्तव,राहुल यादव,मुहम्मद अयुप आदि।
यहां भी मनाई गई जयंती
कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय पर सचिव सुरेश चंद्र,थाना कार्यालय पर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ड़ा जितेंद्र यादव,रेलवे स्टेशन,बीआरसी भवन पर खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश श्रीवास्तव,नहर डाक बंगला सिचाई विभाग आफिस पर अवर अभियंता समेत कर्मियों,देहाती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राम नरेश,श्री गुलजारी लाल सुख देवी इंटर कालेज प्रधानाचार्य आराधना यादव,प्रबंधक राजेश यादव,श्रीराम मेमोरियल इंटर कालेज प्रबंधक रमेश यादव,दयाराम मौर्य श्री इंटर कालेज प्रबंधक सरनाम सिंह शाक्य,मार्शल हेराल्ड एकेडमी प्रबंधक देवेंद्र यादव,लक्ष्मी नारायण जूनियर हाई स्कूल प्रबंधक विशाल गुप्ता , लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल प्रबंधक कृष्ण कांत यादव,आदर्श इंटर कालेज प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी,साधन सहकारी समिति लि० अछल्दा सचिव सुरेंद्र सिंह,बंशी सचिव रणजीत सिंह यादव,छछुंद सचिव चंद्रभान सिंह यादव,नोनिकपुर सचिव निगम चंद्र,भैसोल सचिव सुगम चंद्र,घसारा समिति समेत पंचायत भवनों पर झंडारोहण कर बापू को याद किया।