भारतीय जनसंघ संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पार्टीजनों ने मनाई
औरैया:भारतीय जन संघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पार्टीजनों ने कस्बा समेत गांवो में मनाई गई।चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
कस्बा अछल्दा के सराय बाजार स्थित पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल के आवास और फफूंद रोड़ नगरिया चौराहा स्थित फब्बारा,पुराना अछल्दा समेत गांवो में पार्टीजनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि उपाध्याय जन संघ के जनक थे एकात्मक मानववाद,वर्ग विहीन,जाति विहीन समाज और राष्ट्र के पक्षधर थे।
पार्टी के वयोवृद्ध श्याम बाबू शर्मा,पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल,पिंकुल आचार्य,नगेन्द्र सेंगर,प्रशांत शुक्ला,विष्णु प्रताप सिंह,बऊआ सेंगर,गौरव श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर,इब्दुल शाह ईदु,आचार्य गुड्डू मिश्रा,ईशान गौर,प्रसन्ना सिंह गौर,धर्मेन्द्र तिवारी,ओंकार कठेरिया आदि पार्टी जन मौजूद रहे।