कबूतर बना कोतूहल….कही जासूसी तो नही,पंख पर स्टार पीयू टू मुहर 
औरैया:अछल्दा थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव में रविवार की दोपहर ग्रामीणों के लिए एक कबूतर कोतुहल बना। उसके पंख पर नीले रंग की मुहर है। आयातकार मुहर के बीच स्टार बना है व पीयू2 लिखा है। यह देख तरह तरह की चर्चा होने लगी। किसी की जुबां पर यह रहा कि कहीं लिखा कोई गोपनीय कोड तो नहीं। चर्चा तेज होने पर लोगों की भीड़ लग गई।जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई है।
लिधौरा गांव निवासी भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री शौर्य वर्धन के मकान की छत पर बने कमरा के पास कबूतर पहुचं गया।उन्होंने कबूतर को सुरक्षित करते हुए उन्होंने पुलिस को पूरा मामला बताया।कबूतर सुरक्षित रखते हुए ग्रामीण भी देखने को पहुचंकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी।लोगों का कहना है कि कही जासुसी कबूतर नही है जिसके मुहर लगी है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कबूतर मिलने की सूचना मिली है।गांव जाकर जांच पड़ताल की जावेगी वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा रही ।
