
Saifai Holi 2024: समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने अपने परिवार के साथ होली खेली, इस दौरान लोग बड़ी संख्या में जुटे। इस मौके पर अखिलेश ने मंच से BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब BJP हटेगी, तभी हमारा संविधान बचेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव आने वाले भविष्य का भी चुनाव है। एक तरफ संविधान को बचाने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ वे लोग हैं जो संविधान को खत्म करके बैठे हुए हैं। जब BJP हटेगी, तभी हमारा संविधान बचेगा। उन्होंने कहा, हम लोगों को कई रंग पसंद हैं, लेकिन कुछ लोगो को सिर्फ एक रंग ही पसंद है।
सपा प्रमुख ने कहा कि जो कारखाने उत्तर प्रदेश में लगने थे, वे गुजरात मे लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ईडी-सीबीआई के जरिए कमाई हफ्ता-वसूली है।