औरैया से राम लला बालक राम के दर्शन करने 55 बसो,40 निजी वाहनों से भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या रवाना
औरैया,संवाददाता:22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर में राम लला बालक राम विराजे उनके दर्शन करने के लिए से 55 बसों और 40 निजी वाहनों में लगभग 3500 भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्ता रविवार को अपने अपने मंडल ,नगर से भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अयोध्या रवाना हुए।
राम लला बालक राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भाजपा ने प्रत्येक जिले से पार्टी कार्यकर्ताओ को अयोध्या ले जाने का कार्यक्रम तय के मुताबिक रवाना हुए।पार्टी जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ओरैया जिले की तीनो विधानसभा के प्रत्येक मंडल से रवाना हुए।अछल्दा मंडल अध्यक्ष राज वर्धन सिंह गौर ने बताया कि राम भक्त 2 बसो से रवाना हुए जिले के अन्य स्थानों से 55 बसों 40 निजी
वाहनों से 3500 कार्यकर्ता अयोध्या रवाना हुए।