कदौरा में गाजे बाजे से निकली राम लला की विशाल शोभायात्रा
(दीनानाथ गुप्ता)
कदौरा(जालौन):अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के चलते पूरा ब्लाक क्षेत्र राम मय हो गया।बबीना के मंदिरों में घण्ट -घड़ियाल व जय श्री राम के जयघोष गूँजते रहे।शाम को दीपावली की भांति दीपोत्सव मनाते हुए प्रभु राम का स्वागत किया गया। राम भक्तों ने विशाल शोभायात्रा निकाली जो महर्षि बाल्मीकि आश्रम से शुरू होकर गगांव की गलियों से होती हुई मंदिरों में पहुची।मंदिरों में अखंडपाठ,सुंदर कांड,भजन कीर्तन के कार्यक्रम चलते रहे।गोले दाग आतिशबाजी चलाते हुए जयघोष करते रहें।
गांव पथरेहठा में विशाल शोभायात्रा गाजे बाजे से निकली। रथ पर श्रीराम,लक्ष्मण,और सीता आदि देवी देवताओं की नयनाभिराम झाकिया सजाई गई।डी जे की धुनों पर सजे हुए घोड़ो के साथ भक्त पद यात्रा में चल रहे थे।डीजे पर राम नामी धुनो पर झूमते नजर आए और मिष्ठान साहित प्रसाद वितरण भी किया गया।
शोभायात्रा में पूर्व प्रधान गौरव उपाध्याय,सौरभ तिवारी,विनय सिंह,अनुज कुमार,अजय सिंह,वीर सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आर के वर्मा,चंदा बाबा,राजेश कुमार,आकाश राजावत आदि भक्त मौजूद रहे। नगर समेत ग्रामीण इलाकों में धार्मिक आयोजनों की धूम मची रही।