इंटर की टॉपर छात्रा दीक्षा को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
औरैया: कस्बा अछल्दा के श्रीगुलजारी लाल सुखदेवी इण्टर कालेज की इण्टर मीडिएट की छात्रा दीक्षा यादव पुत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज बोर्ड परीक्षा इण्टरमीडिएट में 500 में 471 अंक पाकर जिले में सातवा स्थान पाकर कालेज व माता पिता का नाम रोशन किया था।जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय मानस सभागार में मेडल प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए कहा कि मेहनत करने वाले छात्र उच्च शिखर पर पहुचंते है।
सपा विधायक प्रदीप यादव ,ब्लाक प्रमुख शरद सिंह राना ,नवनिर्वाचित चेयरमैन अरुण कुमार दुवे,मिल मालिको में बृजेश दीक्षित ,मनोज यादव ,देवेंद्र यादव ,प्रशांत यादव,पूर्व प्रमुख राकेश यादव ,पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल ,सुभाष यादव ,प्रधुम्न पोरवाल ,संजय सेंगर ,पुर्वजिपस लालजी यादव ,रोहित यादव ,बलवान सिंह आदि ने बधाई दी है।
