औरैया जिले में सातवां स्थान पाने वाली दीक्षा की गई सम्मानितऔरैया:कस्बा अछल्दा के श्री गुलजरी लाल सुखदेवी इंटर कालेज की इण्टर मीडिएट की छात्रा कुमारी दीक्षा पुत्री अखिलेश यादब निवासी महेवा बस अड्डा ने जनपद औरैया की टॉप सूची इंटर में सातवां स्थान पाकर 500 में से 471 अंक 94.20%अंक पाकर नाम रोशन किया है।
जिले में सातवां स्थान पाने वाली दीक्षा यादव कालेज में इण्टर मीडिएट की मेधावी दिव्यांशी वर्मा पुत्री मनोज कुमार वर्मा स्टेशन बाजार निवासी अछल्दा ने 449 अंक 89% पाकर और तृतीय स्थान पल्लवी पुत्री भुवनेश पांडेय निवासी अछल्दा ने 435 अंक पाकर नाम रोशन किया है।
हाई स्कूल में प्रतीक कुमार पुत्र सुनील कुमार ने 600 में 542 अंक90.30%एवं प्रियंका सत्यर्थी पुत्री राकेश कुमार ने 533 अंक 88.83%व धुर्व गुप्ता पुत्र ब्रजेश कुमार गुप्ता ने 530 अंक 88.30%लाकर नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधक राजेश कुमार यादव,प्रधानाचार्य आराधना यादव,नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी अरूण कुमार दुबे, ब्लाक प्रमुख शरद सिंह राना,निर्वतमान चेयरमैन राजेश पोरवाल भाजपा प्रत्याशी,पूर्व चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता,समाजसेवी अजीत गुप्ता,मिल मालिकों में बृजेश दीक्षित,मनोज यादव,देवेंद्र यादव, मिल मालिक,अखिलेश शर्मा ,बलवान सिंह,कुलदीप यादव,रोहित यादव,अरविंद यादव,प्रशांत यादव ,पूर्व प्रमुख राकेश यादव,बृजेश कुमार सिंह गौर, प्रसन्ना सिंह गौर, संजय सेंगर,रमन सेंगर ,पूर्व प्रधानाचार्य राजीव यादव,पूर्व प्रमुख रेशमा शाक्य,भुवनेश त्रिपाठी,फिरोज खान,जितेंद्र सेंगर मंडल अध्यक्ष, संजय पोरवाल जिला व्यापारिक प्रकोष्ठ ,रामवीर यादव प्रधान,सुभाष यादव आदि ने शुभकामनाएं दी है।