
औरैया,संवाददाता: पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश मुख्यालय से सोमवार को आदेश जारी हुआ। ज्येष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाये जाने एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को उनके वर्तमान नियुक्ति जनपद/इकाई पर ही कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।जिसमें
थाना अछल्दा में प्रभारी के पद पर तैनात पंकज मिश्रा को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया । उनकी इस उपलब्धि से पुलिस विभाग खुशी का माहौल दिखा।थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे मिश्रा ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था, जनसुनवाई और संवेदनशील मामलों के त्वरित निपटारे में सराहनीय कार्य किया। आम जनता के साथ उनका व्यवहार सरल और सहयोगात्मक रहा कई जटिल मामलों को सुलझाकर उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।
