
औरैया,संवाददाता:कानपुर सेंट्रल से चलकर टूंडला जा रही गाड़ी संख्या 64587 मेमू (पैसेंजर) कोच में बालिका ने चढ़ने बाद स्टेशन पर छुटे मां भाई की मदद आरपीएफ ने की। भीड़ अधिक होने पर से दोनो नही चढ़ सके। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर बालिका को पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा गया।
जिला फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर गांव हाजीपुरा निवासी 12वर्षीय शाजिया पुत्री जाहिद मां रूबी के साथ नाना शकील निवासी रावत पूर्वा थाना सहार के घर से वापस लौटने के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन पर शाम को आई थी।उन्हें फिरोजाबाद ट्रेन से जाना था। जैसे ही पैसेंजर फफूंद स्टेशन पर पहुंची तो शाजिया एक बैग लेकर कोच अंदर पहले ही चढ़ गई भीड़ भाड़ के चलते मां छोटा बेटा हर्ष स्टेशन पर ही रह गए।ट्रेंन चल दी चिल्लाने पर ट्रेन स्पीड पकड़ चुकी थी।मां रूबी ने स्टेशन मास्टर आरपीएफ को बताया।स्टेशन मास्टर ने कंट्रोलर और स्टेशन मास्टर रेलवे पुलिस चौकी अछल्दा को बताया।पैसेंजर अछल्दा प्लेटफार्म पर आते ही रेलवे सुरक्षा बल कांस्टेबल मनीष तिवारी और हेत सिंह ने पहुंचे।बताए गए कोच से किशोरी को सकुशल उतार कर स्टेशन मास्टर के पास पहुंचाया। निजी वाहन से पंहुची मां रूबी, मामा अकील को सकुशल सौप दिया गया।
