
औरैया,संवाददाता:आजादी का 77 वां गणतंत्र दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया।कस्बा समेत विकास खंड अछल्दा क्षेत्र में जगह -जगह आयोजनों की धूम मची रही राष्ट्रीय ध्वजारोहण बाद प्रभातफेरी निकाली गई।पुरोधाओं को शत शत नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कस्बा अछल्दा नगर पंचायत भवन पर अध्यक्ष अरूण कुमार दुबे रिंटू ने ध्वजारोहण बाद सभासदों समेत कर्मियों ने बलिदानियों के चित्रों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें नमन किया।उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।
ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख शरद कुमार सिंह राना ने ध्वजारोहण किया प्रभारी खण्ड़ विकास अधिकारी राज बहादुर,एडीओ पंचायत प्रभारी गौरवेन्द्र सिंह समेत सचिवों कर्मियों ने ध्वजारोहण बाद शपथ दिलाई।अब्दुल करीम,सलीम अहमद,हैमंत शर्मा,अवनीश यादव,सुरेंद्र प्रजापति,प्रशांत यादव,सुनील यादव,अमित कुमार,राम कुमार दुबे आदि ने आजादी के पुरोधाओं को नमन किया।


पूर्व राज्यमंत्री कक्का ने पुरोधाओं को किया याद


प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का ने चिमकुनी -सुर्खीपुर स्थित राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल भवन पर ध्वज फहराने- राष्ट्रगान बाद आजादी के पुरोधाओं को नमन कर छात्र छात्राओं को लगन मेहनत के साथ उच्च शिखर पर पहुंचने के लिए पढाई पर जोर देते हुए बच्चो का उत्साहवर्धन किया।कालेज प्रबंधक समेत पूर्व प्रधान शेरा यादव आदि ने पूर्व राज्यमंत्री का माल्यार्पण किया।
●कालेजों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की मची धूम


कस्बा स्थित लक्ष्मी नारायण इंटर नेशनल स्कूल में प्रबंधक विशाल गुप्ता ने ध्वजारोहण बाद डायरेक्टर शिखा गुप्ता ने एनसीसी के छात्रों को सम्मानित किया।कालेज बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। गुलजारी सुखदेवी इंटर कालेज में प्रबंधक राजेश यादव ,प्रधानाचार्य आराधना यादव,मार्शल हेरल्ड प्रबंधक देवेंद्र यादव,प्रधानाचार्य प्रीती यादव,श्री देहाती इंटर कालेज नेविलगंज प्रधानाचार्य राम नरेश,वरिष्ठ लिपिक यदुवेन्द्र सिंह सेंगर,आदर्श इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुशील तिवारी,श्रीराम मेमोरियल इंटर कालेज नेविलगंज प्रबंधक रमेश यादव,शिवम यादव,सेठ पुत्ती लाल इंटर कालेज प्रबंधक अरविंद यादव,योगीराज श्रीकृष्ण महाविद्यालय बझेरा प्रबंधक अतुल यादव,रजनीश कुमार यादव,दयाराम मौर्य श्री इंटर कालेज प्रबंधक सरनाम सिंह शाक्य आदि ने ध्वजारोहण किया। कन्या प्राथमिक और जूनियर के छात्र छात्राओं ने कस्बा के प्रमुख मार्गो पर प्रभात फेरी निकाली गई।स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


जूनियर हाई स्कूल चिमकुनी में प्रधान प्रतिनिधि आशीष यादव आदि ने ग्राम पंचायत घर चिमकुनी पर प्रधान प्रतिनिधि आशीष यादव राधे ,वयोवृद्ध होरीलाल मिश्रा ,ज्ञान सिंह राजावत,सोबरन सिंह दोहरे आदि ने ध्वजारोहण किया।पंचायत भवन मोहम्दाबाद पर प्रधान रणवीर यादव पप्पू ने पंचायत भवन गुवांरी समेत विद्यालयो पर प्रधान रुचि शाक्या ,सुशील कुमार शाक्य ने ग्राम पंचायत कन्हों पंचायत घर पर प्रधान पारूल दोहरे ने ध्वजारोहण किया।इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रधान समेत समाजसेवी विनोद कुमार दोहरे ने सम्मानित किया।असहायों को कंबल वितरित किए गए। नगर पंचायत परिसर में अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे रिंटू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते


ग्राम पंचायत कन्हों स्थित पंचायत घर पर कंबल वितरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा.जितेंद्र यादव,कृष्णा फिलिंग स्टेशन पर मिल मालिक मनोज यादव,गंधर्व राइस मिल मालिक देवेंद्र यादव,बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार,अंबरीश वर्मा,कौशलेंद्र यादव,कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव प्रदीप कुमार यादव,बहुउद्देश्य ग्रामीण सहकारी समिति नोनिकपुर अध्यक्ष विनीता देवी, प्रतिनिधि धीरज सिंह,सचिव निगम चंद्र,सहकारी समिति भैसोल पर अध्यक्ष अविनाश भानू अध्यक्ष,सचिव सुगम चन्द्र,छछुंद समिति अध्यक्ष राज मोहन सिंह,सचिव चंद्रभान सिंह समिति बंशी,पी बैक्स अछल्दा पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष यादव, सचिव असित यादव,समिति बंशी पर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, सचिव रजनीश यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा, रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी,खाद्य एवं रसद विभाग सेंटर प्रभारी निखिल कुमार ने ध्वजारोहण किया।आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा शिशुपाल सिंह उर्फ नीलू ,डा. कमलेश कुमार ,श्रीकृष्ण सत्यार्थी ,सुनील राव बौद्ध आदि ने माल्यार्पण किया।

लक्ष्मी नारायण इंटर नेशनल डायरेक्टर शिखा गुप्ता एनसीसी छात्रों को सम्मानित करती
