
औरैया,संवाददाता:विकास खंड अछल्दा की ग्राम पंचायत कन्हों स्थित पंचायत सचिवालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वजा रोहण ग्राम प्रधान पारूल दोहरे ने किया।इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।शुभ अवसर पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए गरीबों,असहायों को कंबल का वितरण हुआ इस दौरान कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए।

समाजसेवी विनोद कुमार दोहरे आदि ग्रामीणों ने फफूंद थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार,पाता चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह समेत पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

फफूंद थाना प्रभारी ने असहायों को कंबल वितरित करते हुए कहा गरीबों की सेवा पुण्य का काम है।समाजसेवियों ने कहा कि समाज के साधन संपन्न लोगों के साथ समाजसेवी संगठनों को भी गरीबों की मदद में आगे आने की जरूरत है।
इस मौके पर राजेंद्र सिंह यादव,अजब दोहरे,मनोज दोहरे, आंनन्द कुमार,ज्ञान सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।

पंचायत सचिवालय में थाना फफूंद प्रभारी अजय कुमार एवं पाता चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह का सम्मान करते ग्रामीणजन
