
औरैया,(संवाददाता)।विकास खंड अछल्दा के गांव सुभानपुर में मकर संक्रांति के पर्व पर सामाजिक जागरूकता शिक्षा सुरक्षा जनकल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में पूरे श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक सौहार्द के साथ गांव के बाबा पांडरी और माता काली प्राचीन मंदिर परिसर में मनाया गया सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शुभारंभ मंदिर पुजारी संतराम और सत्यनारायण ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया ।सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद और खिचड़ी का वितरण किया गया। डीजे की धुनों पर युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर पर्व की खुशियाँ मनाईं वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा।

खिचड़ी वितरण सेवा कार्य में दयानन्द, मिलाप सिंह यादव, सतेंद्र यादव, अरविन्द कुमार, गोविन्द नारायण, अभिनेत्र प्रताप, विपन कुमार, उमेश कुमार, नबाब सिंह, देवेन्द्र कुमार, योगेश कुमार, वेदप्रकाश, जगदीश कुमार, प्रबल प्रताप, अनिल कुमार, जितेश यादव, कुलदीप यादव, राम सिंह, दिलासाराम, वीरेंद्र कुमार, अबनेस यादव, प्रदीप कुमार, सहित अनेक श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता सुबह से ही सक्रिय रूप से लगे रहे। सभी ने सेवा भाव से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभाली, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।समाजसेवी ड़ा रविन्द्र कुमार, विनीता चौधरी, इशू प्रताप ने कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
