
औरैया,संवाददाता।शहर लेडीज मार्केट में बुधवार शाम को आभूषण कारीगर का शव कमरे में खून से लतपथ पड़ा हुआ मिलने पर सनसनी फैल गई।एसपी,एएसपी समेत सीओ सिटी फॅरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर की। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।

शहर के लेडीज मार्केट में 30 वर्षीय शहदुल्ला खान पुत्र अफसर अली निवासी श्रीरामपुर कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीते पांच सालों से रह रहे थे।कारोबारियों से माल लेकर आर्डर पर आभूषण तैयार करने का काम करता था। लेडीज मार्केट में रीतेश स्वीट हाउस के सामने अनिल उपाध्याय के मकान में ऊपरी मंजिल के कमरे में रहकर आभूषण तैयार करता था।काम करने वाले एक युवक द्वारा बताया गया कि उन्हें दोपहर बाजार में देखा गया था और वह अपने कमरे की ओर चला गया। एक युवक उससे मिलने के लिए गया था। जब वह पहुँचा तो शहदुल्ला का गला कटा हुआ देख चीखते चिल्लाते हुए नीचे आया दुकानदारों को बताया।घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिलते ही कोतवाल राज कुमार सिंह ने पहुँचकर उच्चाधिकारियों को बताया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, सीओ सिटी अशोक कुमार आदि ने पहुंचकर घटना के साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फारेंसिंक टीम को बुलाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना स्थल पर खून से सनी चाकू बरामद की गई है। घटना के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, सीओ सिटी के निर्देशन में घटना के खुलासे के लिय टीम गठित की गई।
