
●पूर्व राज्यमंत्री कक्का का जगह जगह स्वागत सम्मान
औरैया,संवाददाता।दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में सपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का ने शनिवार को विकास खंड अछल्दा के दर्जनों गांवों समेत कस्बा में तूफानी जनसपंर्क किया। गांव-गांव आयोजित कार्यक्रमों में दोहरे समाज के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।उनके जनसंपर्क अभियान में जनसैलाव उमड़ता देख सपा को आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिलने की उम्मीद जगी है।
जनप्रिय नेता पूर्व राज्यमंत्री कक्का का विधानसभा क्षेत्र दिवियापुर में जनसंपर्क अभियान तेजी से चल रहा है।ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर संघर्ष का भरोसा दिलाया।
आयोजक लाल सिंह दोहरे ने पूर्व राज्यमंत्री का स्वागत करते हुए समस्याओं से अवगत कराया।

इस दौरान गुलशन कुमार सविता, मनोज दोहरे, सुशील सविता, धीरेंद्र राठौर, विवेक राठौर, रजत दोहरे, काले खान, राहुल कुमार दोहरे आदि समर्थकों ने एकजुट होकर स्वागत किया।पूर्व राज्यमंत्री कक्का दिवियापुर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाए हुए तूफानी जनसंपर्क में जुटे है।
