
अछल्दा(औरैया),संवाददाता:घना कोहरा कड़ाके की पड़ रही सर्दी के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष अरूण दुबे रिंटू ने नप. कार्यालय परिसर में बने अस्थाई रैन बसेरा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कर्मियों को दिशा निर्देश दिए इसके अलावा उन्होंने कस्बा के प्रमुख स्थानों पर जलाए जा रहे अलावो को जाकर देखा।
अध्यक्ष मंगलवार रात नगर पंचायत कार्यालय में औचक पंहुचकर रैन बसेरा की व्यवस्थाओं को देखते हुए कर्मियों को दिशा निर्देश दिये।इस दौरान वहां पर कोई भी राहगीर नहीं मिला इसके अलावा रजिस्टर और दवा किट जरूरत मंद चीजों को भी देखा।

अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने कर्मियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरा में कोई लापरवाही न बरती जाए। साफ-सफाई, पर्याप्त रजाइयों की उपलब्धता, शुद्ध पेयजल और गर्म पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।कस्बा में 10 प्रमुख स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौजूद मुहल्लावासियों से जानकारी ली गई।इस दौरान अमित यादव,पंकज श्रीवास्तव, विवेक कुमार आदि कर्मी मौजूद रहे।
