
●स्वास्थ्य मेला /चौपाल में योजनाओं का मिला लाभ

●ब्लाक प्रमुख राना के पिता की मूर्ति का अनावरण
औरया,संवाददाता: विकास खण्ड अछल्दा के गांव रजुआमऊ स्थित एमपीएस मेमोरियल स्कूल का शुभारंभ और ब्लाक प्रमुख शरद सिंह राना के पिता स्व० महेन्द्र पाल की पांचवी पुण्य तिथि पर मूर्ति का अनावरण करते हुए राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा कि पूत कपूत तो का धन संचय पूत सपूत तो का धन संचय यह बात उस समय ब्लाक प्रमुख राना पर लागू होते हुए कही कि उन्होंने कहा कि गांव में शिक्षा का अभाव था जो उन्होंने पूर कर अलख जगा दी है।जिस जगह विद्या का मंदिर होता वहां सरस्वती का वास होता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा
राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू रक्षा सेवा प्रबोधानंद गिरि औरअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कुंवर हरिवंश सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि पूरा देश राममय हो गया है।
राज्यसभा सदस्य ने सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनायें जनता के लिये बनाईं गयीं हैं जिसका लाभ लोग इस शिविर के माध्यम से उठा रहे हैं।
ब्लाक प्रमुख शरद सिंह राना ने अतिथियों को पगड़ी पहनाते और मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम चंद्र की चित्र/ प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया।
●कार्यक्रम में प्रमुख रूप से

पूर्व सांसद हरि सिंह,कुंवर हरवंश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा,राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, हर्षवर्धन सिंह परमार राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराणा प्रताप सेना,राहुल राठौर पूर्व ब्लाक प्रमुख मोनु सेंगर,कौशल किशोर ठाकुर पीठाधीश्वर सनातन धर्म रक्षापीठ, ठाकुर भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन,सुखबीर सिंह भदोरिया, वीरेंद्र सिंह राठौर,
जिला विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय,पशु चिकित्सक सौरभ,खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे रिंटू,चेयरमैन दिवियापुर राघव मिश्रा,देवेंद्र यादव मिल मालिक,एडीओ पंचायत प्रभारी गौरवेन्द्र प्रताप,अब्दुल करीम, सलीम अहमद,सुरेंद्र प्रजापति, हैमंत शर्मा,अवनीश यादव,प्रशांत यादव,नीरज पांडेय, सर्वेंद्र यादव, सत्यपाल यादव ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी समेत सुभाष यादव, लालमन यादव,जितेंद्र यादव,आसुतोष गौर,आदि बड़ी सँख्या में मौजूद रहे।
●स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण


स्वास्थ्य शिविर में 715 मरीजों, नेत्र शिविर में145 पर मरीजों का पंजीकरण हुआ मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन हेतु 32 मरीजों को द्वारिका हॉस्पीटल कानपुर भेजा गया।शिविर में शुगर,बीपी,टाइफाईड मलेरिया की जांच कर निःशुल्क दवा वितरित की गयी शिविर अधीक्षक ड़ा जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में ड़ा आशीष,ड़ा वासुदेव, ड़ा वसुंधरा शुक्ला, एलटी सतेंद्र, फार्मासिस्ट नफीशअहमद,विजय प्रताप,आयुष्मान मृत्युंजय, एएनएम पूजा आदि कर्मी जुटे रहे।
●कई विभागों के लगे रहे स्टाल

खाद्य एंव रसद विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बेसिक शिक्षा,होम्योपैथिक विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना,मिशन ज्योतिमय, विधुत विभाग आदि के स्टाल लगे हुए थे जिन पर जानकारी दी जा रही थी।
●रात तक चलता रहा भंडारा

ब्लाक प्रमुख के पिता की पांचवी पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा रात तक चलता रहा जिसमें हजारों की संख्या में आसपास गांवो समेत बिधूना-दिवियापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगो समेत राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर भाग लिया।

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जन समुदाय
