
औरैया,संवाददाता:थाना अछल्दा पुलिस ने कार में लाल-नीली बत्ती लगाकर चलने वाले फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर लोगों को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय मजिस्ट्रेट के समक्ष शनिवार को पेश किया गया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर लोगों को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने निचली गंग नहर रोड तुर्कपुर बंबा पुलिया से दोनों अभियुक्तों को मय कार के गिरफ्तार किया जिसमें अमन उर्फ सोनू पुत्र संतोष कुमार और गुलशन पुत्र रामवरण निवासी अनुधतपुर थाना कुदरकोट निवासी है।
थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त अपनी गाड़ी पर लाल-नीली बत्ती लगाकर स्वयं को विधुत विभाग का विजिलेंस अधिकारी बताते थे और लोगों को डराकर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर अवैध वसूली करते थे।गांव किल्लामपुर से नगदी समेत आन लाइन रुपए की ठगी की गई थी जिसका मुकदमा दर्ज हुआ था।पुलिस गिरफ्तारी में जुटी हुई थी थाना में कई धाराओं में शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।मामले की गहन जांच की जा रही काफी तथ्य मिले है।
