
औरैया,संवाददाता:विकास खंड अछल्दा की ग्राम पंचायत पाता में शुक्रवार को प्रशासन चला गांव की ओर चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार और जिला विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने ग्रामीणों से रूबरू होकर समस्याएं सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
आयोजित चौपाल में सीडीओ संत कुमार ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गांवों में चौपाल लगाई जा रही है, जिससे समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके।जिला विकासअधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने पेंशन, आवास, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी पात्र लाभ से वंचित नहीं रहेगा। चौपाल में पेयजल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खराब हैंडपंपों के रिबोर कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद ग्राम प्रधान ने गरीबों को कंबल वितरित किए गए।

इस दौरान एडीओ पंचायत गोरवेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान संजय सिंह यादव,ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापति, लेखपाल छवि मिश्रा,एएनएम कल्पना,रोजगार सेवक रवींद्र कुमार समेत विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।
