

●तीन दिवसीय उर्स का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख और चेयरमैन ने फीता काटकर किया
औरैया,संवाददाता:हिंदू-मुस्लिम भाई चारा का प्रतीक कस्बा अछल्दा स्थित आदर्श इंटर कालेज के सामने हजरत सैय्यद मुहब्बत शाह बाबा की दरगाह शरीफ पर 42वां तीन दिवसीय उर्स शुरू हुआ रात में दरगाह पर बड़ी संख्या में जायरीनों ने पूजा अर्चना कर चादर पोशी कर प्रसाद चढ़ाते हुए मन्त्रते मांग अर्जी लगाई।वही रात भर कब्बालियो का कार्यक्रम चलता रहा।
उर्स का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख शरद कुमार सिंह राना और नगर पंचायत अध्यक्ष अरूण कुमार दुबे रिंटू ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर करते हुए कहा कि यह उर्स हिंदू मुस्लिम एकता और भाई चारे का प्रतीक है।ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सच्चे मन से बाबा के दर पर जो आता खाली हाथ नही जाता हर वर्ष होने वाला उर्स मिसाल कायम कर दोनो धर्मो का एकता का प्रतीक है। कमेटी अध्यक्ष सुलेमान खां आदि पदाधिकारियो ने मुख्यातिथियों को शील्ड और शॉल ओढ़ाकर,माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

दरगाह के सामने बने दो विशाल पंडालो में कब्बाली कार्यक्रम रात दस बजे से शुरू हुआ जायरीनों ने बाबा की शान में मशहूर कब्बालो से कब्बालियो की प्रस्तुति सुनी अमरोहा के मशहूर कव्वाल अजमत आफताब वारसी ने उन्होंने “भर दो झोली मेरी या मोहम्मद” और “अल्लाह हू” जैसी कव्वालियां पेश कीं।
कब्बाल ज़नाब गुलाम हबीब पेंटर ने कहा कि “बहुत कठिन है डगर पनघट की”..की प्रस्तुति पर समा बांध अमन-चैन की दुआएं मांगीं।कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस उर्स का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश फैलाना है।इस दौरान हसरत खान,सुभाष यादव,फिरोज खान,बसीम खान,संजू यादव,लालमन यादव,अब्दुल सलाम,सगीरअहमद,
जितेंद्र यादव,अर्पित पोरवाल,जमीलअहमद,हनीफ खान, आदि।व्यवस्था की देखभाल में थाना प्रभारी पंकज मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ में रहे।उर्स मेला परिसर में भव्य सजावट की गई लगी दुकानो पर खूब खरीददारी हुई।

बाबा की दरगाह पर कब्बाली प्रस्तुति करते मशहूर कब्बाल
